लखनऊ के स्कूल में अध्यापक ने की 3 मासूमों से अश्लील हरकत

0 16

लखनऊ– राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में कक्षा दो की 3 छात्राओं से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। छात्रों से यह हरकत करने वाला कोई और नहीं खुद अध्यापक ही है। घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने छात्राओं को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। 

Related News
1 of 810

थाना क्षेत्र के फैजुल्लागंज में लायन पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा दो की तीन छात्राओं से स्कूल के ही एक अध्यापक ने अश्लील हरकत की। यह सिलसिला काफी दिनों से चल रहा था। परेशान बच्चियों ने इसकी शिकायत अपनी मां से की। इसके बाद घरवालों ने स्कूल में जाकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने घरवालों की तहरीर पर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि इस घटना से विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चों के अभिभावकों में जबरदस्त आक्रोश है।

Comments
Loading...