मां-बेटी की निर्मम हत्या के बाद शवों को जलाया

0 23

मुजफ्फरनगर — उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां दरिंदों ने एक महिला और उसकी बेटी को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं महिला और बच्ची का मुंह पहचान मिटाने के लिए जला दिया गया।

Related News
1 of 810

बता दें कि यह खौफनाक वारदात तितावी थाना क्षेत्र के जसोई का है। जहां एक महिला अपनी बच्ची के साथ बीती 21 जनवरी को अपनी बुआ के घर जाने के लिए निकली थी। लेकिन महिला और बच्ची बुआ के घर पहुंची ही नहीं। महिला के पति ने पत्नी और बेटी को काफी तलाशने के बाद पुलिस को सुचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला और उसकी बच्ची को हर जगह तलाशा, लेकिन वह कही नहीं मिली।

जिसके बाद अब पुलिस ने करीब 14 दिनों के बाद महिला बेटी का शव बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों की हत्या कर शव प्लॉट में फेंके गए हैैं। दोनों शवों की पहचान मां शबनम और 5 साल की बेटी 5 साल नाजिया के रूप में हुई है। शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों मां बेटी की बड़े ही निर्मम तरीके से पहले हत्या की गई और उसके बाद पहचान छिपाने के लिए इनके चेहरे किसी केमिकल से जला दिए गए मासूम बच्ची के चेहरे पर टेप चिपका दी गई ताकि वह शोर ना मचा सके।

Comments
Loading...