बाप ने सुपारी देकर करवाई बेटे की हत्या, बेटे के थे अजीबो-गरीब शौक

बेटे के मंहेग शौक से बाप था परेशान, पुलिस ने आरोपी बाप सहित तीन को किया गिरफ्तार

0 117

कलयुगी बाप ने रिश्तों को तार-तार कर मंहगें शौक से परेशान होकर अपने सगे बेटे की हत्या करवा दी। हालांकि पुलिस ने आरोपी बाप सहित तीन को गिरफ्तार कर सुपारी की रकम 1.30 लाख रुपये भी बरामद कर लिए है।

मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व सिम्भावली के एक गांव में गाड़ी में एक युवक का शव बरामद हुआ था। जिसमें बोतलें और चाऊमीन भी मिली थी।

ये भी पढ़ें..कानपुर संजीत यादव अपहरण मामल, CM योगी ने की बड़ी कार्रवाई, IPS अपर्णा समेत 4 अफसर सस्पेंड

इसलिए करवाई हत्या…

Related News
1 of 823

घटना का खुलासा करते हुए एसपी संजीव सुमन ने बताया कि गिरफ्तार पिता कमल चंद तोमर ने बताया कि उसका पुत्र ऋषभ तोमर अजीबो-गरीब मंहगें शौक रखता था और उनके व पत्नी के साथ मारपीट व बतमीजी करता था ,जिस कारण परेशान होकर उसकी हत्या की योजना बनाई।

जिसके तहत सन्नी और कमल को दो लाख की सुपारी देकर सिम्भावली में बेटे की हत्या करवा दी। फिलहाल पुलिस ने सुपारी के 1.30 लाख बरामद किए है तथा पिता सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब आगे की कार्रवाई की जा रहा है।

ये भी पढ़ें..एक्शन में SP, लापरवाह 9 पुलिसकर्मियों पर की कार्रवाई, DSP से जवाब तलब

(रिपोर्ट- विकास कुमार, हापुड़)

Comments
Loading...