मायावती के जन्मदिन की बधाई वाले होर्डिंगों पर चला नगर निगम का चाबुक

0 41

मुरादाबाद– उत्तर प्रदेश की चार बार की मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन को लेकर बसपा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह उस समय चकना चूर हो गया ; जब नगर निगम के अधिकारियों ने मायावती के बधाई वाले होर्डिंगों पर जेसीबी चला दी। 

Related News
1 of 1,458

 

15 जनवरी को 62वें जन्मदिन को लेकर बसपा के कार्यकर्ता पूरे जोशो – खरोश से तैयारी में लगे हैं। मुरादाबाद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य चौराहों पर बधाई संदेश लिखे होर्डिंग लगाये ; लेकिन भाजपा की सरकार में प्रशासन को ये मंजूर नहीं हुआ। मुरादाबाद नगर निगम की जेसीबी ने मायावती के फोटो वाले सभी होर्डिंगों को हटाकर कूड़ा घर में पहुंचा दिया। जैसे ही यह खबर बसपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लगी, सबने मिलकर अपना विरोध जताया। मंडल कोऑर्डिनेटर राजकुमार गौतम ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जातिगत आधार पर काम कर रही है, बसपा होर्डिंग को सहन नहीं कर पा रही है। बता दें मायावती के जन्मदिन को लेकर बसपा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह रहता है। प्रदेश में सरकार किसी भी पार्टी की चल रही हो, बसपाई बहन जी का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाते है। 

62वें जन्मदिन पर मायावती भरेंगी ‘मिशन 2019’ के लिए हुंकार

Comments
Loading...