सीएम योगी का दावा ,कर्नाटक में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी बीजेपी

0 17

गोरखपुर– गोरखपुर महोत्सव के समापन वाले दिन एक कार्यक्रम में सीएम योगी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ जीत का दावा किया है। इसके अलावा वहां की मौजूदा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। 

Related News
1 of 653

 

महोत्सव के अंतर्गत तारामंडल में चंपा देवी पार्क पर पैराग्लाइडिंग को हरी झंडी दिखाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद ही आए और बच्चों को पैराग्लाइडिंग के लिए हरी झंडी दिखाया। इसके अलावा मकर संक्रांति और कर्नाटक मुद्दे पर उन्होंने मीडिया से बात भी की। उन्होने सबसे पहले मकर संक्रांति के बारे में बताते हुए कहा कि ये पूरे देश में अलग – अलग नामों के साथ मनाया जाता है। कहीं इसे लोहड़ी कहते है तो पूरे उत्तर भारत में मकर संक्रांति कहते है। उन्होंने इस अवसर पर पूरे प्रदेशवासियो को बधाई भी दी। वहीं उन्होंने कर्नाटक के मुद्दे पर बताया कि जिस प्रकार से वहां किसान आत्महत्या कर रहा है ; वो सब विभाजन की राजनीति से है। वहीं वहां एसी परिस्थितियां है कि कांग्रेस के खिलाफ वहां जनता में रोष है और र्कनाटक में आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी। 

रिपोर्ट-गौरव मिश्रा, गोरखपुर  

Comments
Loading...