कोतवाल से बदसलूकी के मामले में सपा नेता सहित 50 पर मुकदमा दर्ज

0 33

संभल — यूपी के संभल में सड़क के गड्ढों और बिजली की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन करने वाले सपा जिला अध्यक्ष फिरोज खान और उनके करीब 50 समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. उन पर कोतवाल से अभद्र आचरण का आरोप लगाया गया है. मामले में सदर कोतवाली में धारा 188 और 505 के तहत केस दर्ज किया गया है.सदर कोतवाली के एसडीएम आफिस का ये मामला है.

Related News
1 of 938

एफआईआर के अनुसार फिरोज खान, जिलाअध्यक्ष सपा अपने करीब 40 से 50 समर्थकों के साथ पार्टी का झंडा लेकर बिना अनुमति तहसील परिसर के सामने बिजली की समस्या और सड़क के गड्ढों को लेकर नारेबाजी कर रहे थे. पुलिस ने जनपद में धारा 144 लागू होने की जानकारी दी गई, जिसके बाद भी फिरोज खान और उनके समर्थकों द्वारा तहसील परिसर में नारेबाजी करते रहे और अभद्र आचरण भी किया गया.

Comments
Loading...