गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम से वापस लौट रही दो छात्राओं को ट्रैक्टर ने रौंदा, एक की मौत

0 32

बहराइच–जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने दो छात्राओं को रौंद दिया। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। घायल छात्राओं को आनन फानन में वाहन पर लादकर शहर स्थित मेडिकल कॉलेज लाया गया।

हुजूरपुर थाने के यादवपुर मटेहिया वभनिया निवासनी 16 वर्षीय सुषमा सिंह कक्षा 12 की छात्रा थी। वह अपने ही गांव निवासनी 12 वर्षीय डाली पुत्री धर्मेन्द्र के साथ रविवार की दोपहर में लगभग 2 बजे गणतंत्र दिवस पर हो रहे कार्यक्रम को देखकर पैदल वापस घर जा रही थी तभी चांटी गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने दोनो छात्राओं को ठोकर मार दी। जिसके चलते दोनों छात्राऐं गंभीर रूप से घायल हो गयी।

Related News
1 of 162

दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया । आसपास के लोगों ने घायलों के परिजनों व एम्बुलेंस को जानकारी दी । आनन फानन में घायलों को एम्बुलेंस पर लाकर शहर स्थित मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद सुषमा को मृत घोषित कर दिया।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)

Comments
Loading...