सोनभद्र के बाद अब अमेठी में अराजक तत्वों ने तोड़ी अम्बेडकर प्रतिमा

0 29

अमेठी –प्रदेश में इन दिनो बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने के कई मामले सामने आ रहे है।इसी बीच अमेठी जिले के पीपरपुर थानाक्षेत्र में कुछ अराजक तत्वों ने अम्बेडकर पार्क पर लगी डॉ भीमराव आंबेडकर प्रतिमा को तोड़ दिया।वहीं अम्बेडकर समिति के अध्यक्ष गजाधर बौद्ध ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाबा साहेब की प्रतिमा को ठीक करवाने का आश्वासन देकर मामले को शांत करवाया।

Related News
1 of 3

दरअसल अम्बेडकर समिति के अध्यक्ष गजाधर और बौद्ध और समिति के लोग सुबह जब पार्क में लगी बाबा साहब की प्रतिमा की पूजा अर्चना के लिए वहां पहुंचे तो मूर्ती टूटी हुई देख वहां मौजूद सभी लोग आक्रोश में आ गए। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर अमेठी के उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया बुझाया। पीपरपुर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

वहीं, अध्यक्ष की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके छानबीन की जा रही है। शीघ्र आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।बता दें कि गुरुवार को सोनभद्र जिले में भी डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को किसी अराजक तत्वों ने तोड दिया था।

Comments
Loading...