प्रवक्ता मैकेनिकल इंजीनियरिंग भर्ती का रिजल्ट जारी !

0 114

इलाहाबाद– उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 2014 में विज्ञान प्रवक्ता यांत्रिक अभियंत्रण भर्ती का रिजल्ट घोषित कर दिया है। कुल 144 लोगों का चयन हुआ है । रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर देखा जा सकता है।

Related News
1 of 60

रिजल्ट जारी करते हुए आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि रिजल्ट में आरक्षण नियमावली का पालन हुआ है और आरक्षण के तहत ही परिणाम जारी किए गए हैं। कार्यालय के नोटिस बोर्ड के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर अभ्यार्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। कुल 144 लोगों का चयन हुआ है। यह प्रावधिक शिक्षा विभाग में डिप्लोमा सेक्टर के अंतर्गत भर्ती हुई थी, जिसमें प्रवक्ता यांत्रिक अभियंत्रण के 144 पद थे। सभी पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया है। बता दें कि लिखित परीक्षा के बाद 1016 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए बुलाये गए थे, जिनका 12 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच साक्षात्कार हुआ था और कुल 144 लोगों को मेरिट के अनुक्रम में सफलता मिली है। 

 

Comments
Loading...