अनियंत्रित ट्रक पलटा, ट्रक में लगी आग ,चालक ने कूद कर बचाई जान

0 14

फर्रुखाबाद--जिले के राजेपुर इलाके में उस वक्त अफरा – तफरी मच गयी , जब एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हो गया। हालांकि ट्रक चालक ने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली है। 

Related News
1 of 55

 पूरी घटना थाना राजेपुर के नासा पुल की है। यहां अमृतपुर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित हो कर पलट गया और कई फिट गहरी खाई में जा गिरा। खाई में गिरते ही ट्रक में आग लग गयी और ट्रक धू – धू कर जलने लगा। दुर्घटना के बाद ट्रक में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इससे पहले जैसे ही ट्रक में आग लगी ,चालक ट्रक से तुरंत ही कूद गया और अपनी जान बचायी। जानकारी होने पर पुलिस मौक़े पर पहुँच गयी। घटना स्थल पर भारी भीड़ भी जमा हो गई। 

रिपोर्ट – विनय कटियार ,फर्रुखाबाद

Comments
Loading...