सीएम योगी का बहराइच दौरा कल, तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

0 32

बहराइच–प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को जिले के दौरे पर रहेंगे । वो नवनिर्मित मेडिकल कालेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों व फैकल्टी से मुलाकात कर उनसे बातचीत करेंगे। 

Related News
1 of 1,457

सीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुये हैं । सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को 12ः15 बजे पुलिस लाईन हेलीपैड पर पहुॅचेंगे। जिसके बाद वो सीधे  12ः25 बजे नवनिर्मित स्वशासी राज्य चिकित्सा मेडिकल कालेज, बहराइच पहुॅचकर नवनिर्मित स्वशासी राज्य चिकित्सा मेडिकल कालेज बहराइच के छात्रों/फैकल्टी को सम्बोधित करेंगे। दोपहर  01ः30 से  02ः00 बजे तक मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आरक्षित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अपरान्ह 02ः00 बजे मेडिकल कालेज से पुलिस लाईन हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे।

जहां से वो दोपहर 02ः30 बजे मिहींपुरवा स्थित हेलीपैड पहुॅचकर अपरान्ह 02ः35 बजे कार्यक्रम स्थल पहुॅच जायेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 03ः45 बजे मिहींपुरवा  स्थित हेलीपैड से माॅ पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल, भवनियापुर, तुलसीपुर, जनपद बलरामपुर के लिए प्रस्थान कर जायेंगे। 

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)

Comments
Loading...