भाजपा के पूर्व विधायक पर बहू ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

0 21

न्यूज डेस्क — दिल्ली में भाजपा के पूर्व विधायक मनोज शौकीन पर उनकी अपनी बहू ने रेप का आरोप लगाया है। उनपर पश्चिम विहार थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Related News
1 of 810

बहु का आरोप है कि मनोज शौकीन ने 31 दिसंबर 2018 और 1 जनवरी 2019 की रात को बंदूक की नोक पर उनके साथ रेप किया। पीड़िता बहू ने कहा कि 31 दिसंबर 2018 को उनके परिवार की एक होटल में पार्टी थी।

लेकिन पार्टी के बाद रात को जब वे अपने ससुराल आई तो आधी रात को उनके ससुर रिवल्वर लेकर उनके पास आए और उनके साथ दुष्कर्म किया। बहु ने दिल्ली पुलिस के आगे इंसाफ की गुहार लगाई है। ये शिकायत 8 अगस्त 2019 को दर्ज की गई। पीड़िता ने बताया कि वह इससे पहले भी अपने ससुराल वालों के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप दर्ज कराया था।

पीड़िता ने कहा है कि घरेलू हिंसा केस की सुनवाई के दौरान प्रोटेक्शन ऑफिसर ने उनसे कहा कि आपके साथ जो कुछ भी गुजरा है उसे विस्तार से बताओ तब जाकर पीड़िता अपनी आपबीती पुलिस के सामने कहने की हिम्मत जुटा पा रही है। बहू ने कहा कि ससुर उसे कहते कि उनकी बड़े बड़े सांसदों से पहचान है वह उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी।

Comments
Loading...