कार लूटकर भाग रहे बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

0 12

नोएडा –यूपी की नोएडा के फेस थ्री पुलिस की मंगलवार को बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ मे थाना फेस थ्री के वांछित अभियुक्त पुष्पेंद्र उर्फ शेरा पैर मे गोली लगने से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

Related News
1 of 810

गौरतलब है कि शेरा आज स्विफ्ट डिजायर कार लूट कर भाग रहा था। जिसको पुलिस ने घेराबंदी करके घेर लिया। गौतमबुद्धनगर के एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि अपराधी पुष्पेंदर उर्फ शेरा थाना फेस थ्री इलाके में स्विफ्ट डिजायर कार लूटकर भाग रहा था। जिसको पुलिस ने पीछा करके घेर लिया। इसके बाद हुई पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त शेरा के पैर में गोली लग गयी और पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त शेरा से लूटी गई कार भी बरामद कर ली है।

Comments
Loading...