जिस शख्स को अंकल कहती थी मासूम बच्ची, उसी के साथ की दरिंदगी की हद पार

0 10

न्यूज डेस्क —  बिहार के छपरा से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मामला जिले के मांझी से जुड़ा है जहां एक अधेड़ शख्स ने 7 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

Related News
1 of 810

घटना के बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई जिसे इलाज के लिए छपरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना को अंजाम देने का आरोप बच्ची के पड़ोस में ही रहने वाले एक शख्स मिथलेश पांडेय पर लगा है जिसे बच्ची अंकल कहा करती थी, लेकिन आज उसने दरिंदगी की इंतहा कर दी और बच्ची के साथ हैवानियत को अंजाम दिया। इस घटना के बाद से बच्ची के पड़ोसी भी सन्न हैं।

बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे वहां से इलाज के लिए छपरा के सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार रेप की इस घटना की उसके पास अभी लिखित शिकायत नहीं पहुंची है। हालांकि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Comments
Loading...