युवक की गला रेतकर हत्या, ससुरालीजनों पर लगा बड़ा आरोप

0 27

एटा–एटा के कोतवाली नगर के इस्लाम नगर में युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गयी। मृतक युवक के परिजनों ने युवक के ससुरालीजनों पर गला रेतकर हत्या किए जाने के आरोप लगाया है। 

Related News
1 of 810

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेंज दिया है। बताया जा रहा है कि 20 वर्षीय युवक शानू की करीब आठ माह पूर्व ही शादी हुयी थी और शादी के बाद से ही पारिवारिक कलह के चलते उसका ससुरालीजनों से विवाद चल रहा था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवक शाम को अपने ससुराल गया हुआ था जहॉं ससुरालीजनों द्धारा उसकी धारदार हथियार से हत्या कर शव को घर के बाहर फेंके जाने का आरोप लगाया है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली नगर में मामला दर्ज कर जॉंच शुरु कर दी है और वही घटना स्थल पर आस-पास के लोगों से पूछताछ करने पर युवक द्धारा खुद गला काटे जाने की बात सामने आ रही है। वही पुलिस अधिकारी सीओ सदर का कहना है कि विवेचना के आधार पर जो भी सत्यता आएगी उसके अनुसार वैधानिक कार्यवाई की जाएगी।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी,एटा)

Comments
Loading...