प्रतापगढ़ में बाहुबली राजा भइया के खिलाफ एक शब्द नहीं बोले मनोज तिवारी, लेकिन…

0 23

प्रतापगढ़–राजा भइया के गढ़ में दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष व भोजपुरी गायक मनोज तिवारी पहुचे । कौशाम्बी लोकसभा में कुंडा विधानसभा में मनोज तिवारी ने राजा भइया के खिलाफ एक शब्द भी नही कहा। 

Related News
1 of 1,457

जबकि भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर लगातार राजा भइया समर्थकों पर चुनाव प्रचार न करने देने का आरोप लगाते रहे, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। अदालत में चौकीदार चोर है के मसले पर राहुल के जवाब को जमकर उछाला और उत्तेजना की दवा जानने को बार बार पूंछते रहे। उन्होंने कहा देश जानना चाहता है उत्तेजना की दवा का नाम। उन्होंने राहुल गांधी को देशद्रोही तक करार दिया।

साध्वी प्रज्ञा को सही ठहराते हुए कहा कि एक महिला को मारा पीटा गया बेइज्जत किया गया। साधु को भगवा आतंकवाद कहा गया। अखिलेश के मोदी पर बयान की वो अंग्रेजो की तरह बांटो और राज करो की तर्ज पर काम कर रहे है के जवाब में कहा कि हा वो बंट ही रहे है अखिलेश जी सही अमजद रहे है। मोदी गैस बांट रहे है।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी, प्रतापगढ़)

Comments
Loading...