नागा बाबा को बंधक बनाकर आश्रम में लाखों की डकैती, मचा हड़कंप

0 24

बुलन्दशहर– बुलन्दशहर में बाबा को बंधक बनाकर नागा आश्रम में चार बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दे डाला। आश्रम से पौने दो लाख रुपये की नगदी लूटकर  डकैत फरार हो गए।

Related News
1 of 810

पूरा मामला बीबीनगर थाना इलाके के गांव पोटा कबूलपुर के पास नागा बाबा के आश्रम का है। यहां गन पॉइंट पर बाबा को बंधक बनाकर आश्रम में चार बदमाशों वारदात की। आश्रम से पौने दो लाख रुपये की नगदी लूटकर डकैत फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बीबीनगर थाना इलाके के गांव पोटा कबूलपुर के पास बहापुर में नागा बाबा का आश्रम है। बाबा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

महंत बलवीर गिरी (106) सहित 2 सेवादारो को बंधक बनाकर 1.65 लाख नगदी सहित कीमती सामान लूट लिया । देर रात 11:30 बजे की घटना बताई जा रही है। सीओ स्याना एमसी मिश्र सहित बीबीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों में रोष है।

Comments
Loading...