प्रतापगढ़ः बेखौफ बदमाशों ने प्रधान को मारी गोली,मौत

0 130

प्रतापगढ़ — जिले में बेखौफ बदमाश लगातार गम्भीर वारदातों को अंजाम दे रहे है जबकि पुलिस बैकफुट पर। ताजा मामला अंतु कोतवाली के मनिआरपुर गांव का है।

जहां देरशाम बेखौफ बदमाशों ने प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष दिनेश दूबे की गोलीमार कर हत्या कर दी। सरेशाम हुई इस हत्या से इलाके में हड़कम्प मच गया। इस वारदात को अज्ञात अपाचे बाइक सवार बदमाशो ने अंजाम दिया।वहीं वारदात को अंजाम देकर बदमाश फायरिंग करते हुए हत्यारे फरार हो गए। मृतक दिनेश दुबे  रसूलपुर गुलरहा गांव के प्रधान थे ।

Related News
1 of 810

बताया जा रहा है कि प्रधान इलाके में ही विकास कार्यो का जायजा लेने निकले थे और गांव से कुछ ही दूरी पर सफारी गाड़ी से उतार कर खोपड़ी में गोली उतार दी और तत्काल मौके पर मौत हो गई। 

सूचना पाकर परिजन भागकर मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर भागे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि राजनैतिक रंजिश में हत्या की गई है। तो वही एसपी का कहना है कि हत्या के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)

Comments
Loading...