पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा महंगा, चार लोगों ने पति को मारी गोली

0 11

फतेहपुर–यूपी के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के तामेश्वर नगर क्षेत्र में पत्नी के साथ छेड़खानी का विरोध करना व पुलिस से शिकायत करना पति को महंगा पड़ गया। 

Related News
1 of 810

जिसके कारण चार लोगों ने महिला के पति को गोली मार दी। जिसके बाद युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया। वहीं पीड़ित युवक की पत्नी ने बताया की यह युवक शादी के पहले से मुझे परेशान करता था और किसी ओर से शादी न करने का दबाव बनाया करता था शादी होने के बाद भी लगातार छेड़खानी करता था। जिसकी शिकायत पुलिस से भी की गई लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई।

वहीं डिप्टी एसपी कपिल देव मिश्र ने बताया कि एक युवक को गोली मारी गयी जिसके पैर में गोली लगी है। इन दोनों लोगों का कोई आपसी विवाद है जिसके कारण यह घटना घटी है। इस मामले में मुकदमा दर्जकर कार्यवाही की जा रही है।

(रिपोर्ट- नितेश श्रीवास्तव, फतेहपुर )

Comments
Loading...