झूठी शान के लिए बाप ने बेटी को उतारा मौत के घाट

0 26

नोएडा — नोएडा पुलिस ने शनिवार को हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. यहां एक पिता ने झूठी शान को लेकर अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी थी.पुलिस मामला ऑनर किलिंग का मान रही है.

Related News
1 of 809

 

बता दें, कि सदरपुर गांव की रहने वाली सोनी चौहान को उसके पिता विजेंद्र सिंह ने अपनी हाथों से गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद पुलिस कांट्रोल रूप में फोन कर हत्या की जानकारी देकर गुनाह कबूल कर लिया. पुलिस के मौके पर पहुंचने तक हत्या आरोपी पिता घटना स्थल पर ही मौजूद रहा.फिलहाल अभी घटना के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है. मामला नोएडा के सेक्टर 39 इलाके का है.वही पुलिस घटना के पीछे की वजह जानने की कोश‍िश कर रही है.

Comments
Loading...