भाजपा सांसद के भाई पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां

0 19

संभल — उत्तर प्रदेश के संभल से भाजपा सांसद सत्यपाल सैनी के चचेरे भाई जयप्रकाश सैनी को दो अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ 6 गोलियां मार दी. बदमाशों ने इस वारदात को थाना पाकबड़ा से कुछ क़दम की दूरी पर अंजाम दिया.

Related News
1 of 810

वहीं गोलियों की तड़तडाहट से इलाके में सनसनी फैल गई.उधर गोली लगने से गंभीर रुप से घायल जयप्रकाश को मुरादाबाद के साईं हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है.वहीं सूचना मिलते ही सांसद सत्यपाल सैनी अस्पताल पहुंच गए हैं.

बता दें कि इस सनसनीखेज वारदात को जिले के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के पंचायत घर के पास अंजाम दिया गया है.जानकारी होते ही अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. और डीजीपी ने आईजी मुरादाबाद से घटना की जानकारी ली है. आईजी मुरादाबाद ने पुलिस टीमों को आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए हैं.वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 4 स्थानों पर दबिश दी है.फिलहाल सांसद का भाई खतरे से बाहर बताए जा रहा हैं.वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Comments
Loading...