इटावाःअंतरराज्यीय गिरोह के 6 लुटेरे गिरफ्तार

0 19

इटावा — जनपद में हो रही अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्राइम ब्रांच और फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।

जहां फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस को मुखविर से सूचना मिली थी की सुन्दरपुर जाने वाले रास्ते पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति इकठ्ठे मौजूद है जिनके पास असलाह भी है।ये लुटेरे किसी घटना को अंजाम देने के लिए साथ मौजूद है 

Related News
1 of 809

वहीं मुखबिर की सूचना मिलते ही फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने मिलकर लूट की घटना को अंजाम देने के इरादे से खड़े संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करके सभी 6 चोरो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी चोरो से पूछताछ की तो चोरो ने बताया की हमने कुछ समय पहले मोबाइल चोरी व औरैय्या जनपद में एटीएम काटकर से रुपये चोरी जैसी बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया था।

पकड़े गये लुटेरो के पास से पुलिस को 78 मोबाइल, 84 हजार नगद, 3 सब्बल, 1 कार, 2 गैस सिलेंडर, 5 तमंचा सहित 12 जिन्दा कारतूस बरामद किये। पकड़े गये सभी लुटेरो पर लूट जैसी कई घटनाओ के मामले दर्ज है पुलिस ने सभी लुटेरो पर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

(रिपोर्ट-विवेक दुबे,इटावा)

Comments
Loading...