दहेज लोभियों ने महिला की पीट-पीटकर की हत्या

0 19

बहराइच — माधवपुरवा गांव निवासी एक महिला की ससुरालीजनों ने दहेज की डिमांड पूरी न होने पर पीटकर हत्या कर दी। पड़ोसियों की सूचना पर मायके के लोग गांव पहुंचे।

पुलिस को सूचना दी। एसडीएम व एसओ ने बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाहै। मृतका के पति व सास के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।

Related News
1 of 809

कैसरगंज थाना अंतर्गत मंझारा तौकली गांव निवासी रामनरायन ने बताया कि उसने अपनी पुत्री सीमा (24) का विवाह एक वर्ष पूर्व हरदी के मधवपुरवा गांव निवासी शिवप्यारे के साथ किया था। हैसियत के मुताबिक दहेज दिया। लेकिन बाइक व नकदी, सोने की अंगूठी के लिए ससुराल के लोग सीमा को प्रताड़ित कर रहे थे। शनिवार को भी दहेज की डिमांड की। पुत्री के विरोध करने पर पति व अन्य लोगों ने उसकी पीटकर हत्या कर दी। पड़ोसियों की सूचना पर मृतका की मां सुमित्रा देवी व पिता घर पहुंचे। 

उन्होंने थाने में तहरीर दी। एसडीएम को भी मामले से अवगत कराया। उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ यादव, प्रभारी एसओ विनोद अग्निहोत्री पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। सभी ने मृतका के परिवारीजनों का बबहराइचयान दर्ज कर शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ ने बताया कि मृतका की मां सुमित्रा की तहरीर पर पति शिवप्यारे व सास के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। विवेचना व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)

Comments
Loading...