शौच गयी किशोरी का बनाया अश्लील वीडियो , धमकाकर किया रेप 

0 65

बहराइच — गणतंत्र दिवस की दोपहर में एक किशोरी गांव के बाहर खेत में शौच को गयी थी। खेत में छिपे गांव के ही एक युवक ने मोबाइल से उसकी वीडियो बना ली। किशोरी खेत से निकलने लगी।

इसी दौरान युवक ने उसे खेत में अंदर खींच वीडियो दिखाकर उसे नेट पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया। किशोरी ने घर आकर मां को वारदात की जानकारी दी। केस दर्ज न होने पर पीड़िता ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है ।

Related News
1 of 809

बता दें कि हरदी थाने के एक गांव निवासनी 15 वर्षीय किशोरी 26 जनवरी को दोपहर में शौच के लिए गांव के बाहर खेत में गयी थी।वहीं खेत के ही अंदर छिपे गांव के एक युवक ने उसका मोबाइल से वीडियो क्लिप बना ली। किशोरी को  खेत में किसी के होने का अहसास हुआ। तो वह जाने लगी जिसके  युवक ने उसे पकड़ खेत में खींच लिया। उसे वीडियो क्लिप दिखाकर उसे धमकाया कि वह उसका वीडियो नेट पर वायरल कर देगा।जिसके बाद युवक ने किशोरी का रेप किया।

किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने अपने साथ घटी घटना को मां को बताया। पीड़िता की मां बेटी को लेकर थाने गयी और वारदात की नामजद तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नही किया। आज पीड़िता ने मां के साथ जिलाधिकरी से मुलाक़ात कार्यवाही की गुहार लगाई है । डी एम ने मामले में कार्यवाही के आदेश दिये हैं ।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)

Comments
Loading...