नोएडा में BJP नेता समेत 2 की हत्या, बेखौफ बदमाशों ने दौड़ाकर मारी गोली 

0 19

नोएडा –– बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े सरेआम बीजेपी नेता समेत 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी.इस हमले में बीजेपी नेता और उनके ड्राइवर की मौत हो गई है. वहीं सुरक्षाकर्मी घायल हो गया है, जिसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया है.

Related News
1 of 809

वही इस हत्याकांड को लेकर डीजीपी मुख्यालय भी सक्रिय हो गया है. मामले में प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था आनंद कुमार ने जानकारी मांगी है. साथ ही एसटीएफ की नोएडा यूनिट को अलर्ट कर दिया गया है. बता दें कि इस खौफनाक वारताद को बदमाशों ने बिसरख थाना क्षेत्र के तिगरी गांव के पास अंजाम दिया. यहां बीजेपी नेता शिव कुमार यादव अपनी फॉर्च्यूनर कार से जा रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

जानकारी के अनुसार, हमले के दौरान बाइक सवार आधा किलोमीटर तक गाड़ी पर फायरिंग करते रहे. हमले में बीजेपी नेता शिव कुमार यादव के साथ ड्राइवर और उनके एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई.इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.इस घटना को बेखौफ बदमाशों द्वारा ग्रेटर नोएडा में कानून को खुली चुनौती दिए जाने के तौर पर देखा जा रहा है.वही पुलिस ने बताया कि तीनों बदमाश UP 32 HQ 3004 नंबर की बाइक पर सवार थे.जिन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया मामला की जांच की हो रही है और आरोपियो की तलाश जारी है.

 

Comments
Loading...