लखनऊ में नशीला पदार्थ खिलाकर विधवा की बेटी से गैंग रेप,बनाया वीडियों 

0 29

लखनऊ — पीजीआई कोतवाली के अंतर्गत आने वाले बरौली खलीलाबाद में निशा ( काल्पनिक नाम ) ब्यूटी पार्लर में काम सीखने जाती थी ।

वहीं पार्लर संचालिका के भाई ने उसे चाय देने के बहाने उसमें नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया व उसके कपड़े उतार कर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाकर उसके साथ बलात्कार किया ।

Related News
1 of 809

पीड़िता के होश में आने के बाद जब उसे पता चला और वो रोने लगी तो आरोपी ने उसे वीडियो दिखाकर उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर मुँह बंद करने को कहा और तब से लेकर आरोपी व उसके दोस्त बार-बार पीड़िता को ब्लैकमेल कर अनेक बार उसके साथ बलात्कार करते रहे । 

मामला तब सामने आया जब पीड़िता ने परेशान होकर घर मे आत्महत्या करने का प्रयास किया लेकिन घर वालों की सजगता से वो बच गयी । जब पीड़िता की मां ने उससे कारण पूछा तो घबराई और डरी पीड़िता ने सारी बात बताई , पीड़िता की बात सुनकर घर वालों के पैरों की ज़मीन निकल गयी । पीड़िता की माँ ने इसकी जानकारी घर के अन्य सदस्यों को दी और फिर आरोपी ब्यूटी पार्लर संचालिका उसके भाई व दो अन्य साथियों के खिलाफ पीजीआई कोतवाली में तहरीर दी जहाँ पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर उसका मेडिकल करवा मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

(रिपोर्ट-अंशुमान दुबे,लखनऊ)

Comments
Loading...