तारीख पर भाई से मिलने आयी बहन को पुलिस वैन ने रौंदा, मौत

0 20

हाथरस–यूपी के हाथरस जिले के जिला न्यायालय परिसर में तारीख पर आये भाई से मिलने आई एक बहन को न्यायालय से  कैदियों को ले जा रही गाड़ी ने रौंद डाला। जिस कारण युवती की मौत हो गई। 

Related News
1 of 1,458

घटना न्यायालय परिसर की है जहाँ  कैदियों की गाड़ी से कुचलकर एक युवती की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक युवती सीमा शहर की नगला टीका बस्ती की रहने वाली थी। बताते है कि वह अपने परिजनों के साथ जिला कारागार अलीगढ से पेशी को लाये गए अपने भाई से मुलाकात करने न्यायालय आयी थी। तभी कैदियों की गाड़ी के वापस लौटते समय वह गाड़ी से कुचलकर घायल हो गयी। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गयी। मामला पुलिस विभाग से जुड़ा होने के कारण तत्काल घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँच गए और मामले जाँच पड़ताल में जुट गये। 

वही घटना से नाराज मृतक युवती के परिजनो ने हंगामा शुरू कर दिया और मृतक युवती के लिए मुआवजे की माँग करने लगे। किसी तरह पुलिस अधिकारियो ने युवती के परिजनों को मुआवजे का भरोसा दिया और मामले को शांत करा कर आरोपी पुलिस वैन के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी।

(रिपोर्ट- सूरज मौर्या, हाथरस )

Comments
Loading...