खुलासा:पत्नी के पैसे व जेवर न देने पर युवक ने बुजुर्ग को उतारा था मौत के घाट

0 15

कानपुर–उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में पिछले दो महीने पूर्व एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद हत्यारा मौके से फरार हो गया था।

Related News
1 of 809

पनकी पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार करने के लिए कई बार प्रयास किया लेकिन पनकी पुलिस को निराशा ही हाथ लगी। गौरतलब है कि अपराध की रोकथाम  करने के लिए कानपुर पुलिस पीछे नही हटी और मुखबिर की सूचना पर पनकी के डी ब्लाक से मृतक चन्द्रमा प्रशाद के हत्यारे सुमित को गिरफ्तार कर लिया।

एस पी संजीव सुमन ने बताया कि पैसे और जेवर के चक्कर मे युवक ने मौत के घाट उतारा था। जिसके बाद हत्यारा सुमित व उसका एक साथी जो कि सुमित के बड़े भाई का साला था। दोनो हत्या करने के बाद दिल्ली ,चेन्नई ,कन्याकुमारी और लखनऊ जैसे शहरों में अपना समय काटता रहा और फिर उसको कानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया और जेल भेज दिया गया। 

(रिपोर्ट- दुर्गेश मिश्रा, कानपुर )

Comments
Loading...