आशिक मिजाज सिरफिरे जीजा ने साली को मारी गोली

0 56

कानपुर — कानपुर देहात में आशिक मिजाज सिरफिरे जीजा ने अपनी साली को गोली मार दी। दरअसल सिरफिरा जीजा अपनी साली से मोहब्बत कर बैठा और उस से शादी करने का दबाब बनाया जब साली ने विरोध किया तो गोली मार दी।

फ़िलहाल साली की हालत नाजुक है और अस्पताल में भर्ती है और पुलिस सिरफिरे जीजा की तलाश कर रही है।

बता देें कि मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले आशिक मिजाज जीजा ने साली को घर वाली बनाने के चक्कर मे दहशत की ऐसी इबारत लिखी जसे देख कर पूरा इलाका थर्रा गया ।

Related News
1 of 810

दरअसल रसूलाबाद के नहरू नगर के रहने वाले कल्लू की शादी सात साल पहले रसूलाबाद की रहने वाली अश्फा से हुई थी कल्लू और आशिफ़ा की पांच साल की बेटी है। अशिफ़ा कि छोटी बहन शबाना अक्सर अपनी बहन से मिलने घर अति थी इस दरमियान सिरफिरे कल्लू की नज़र अपनी साली शबाना पर पड़ गई।

 सिरफिरा जीजा कल्लू एक तरफा शबाना के प्यार में डूब गया और शबाना पर दबाब बनाया की वह साली से घरवाली बन जाए और जब शबाना ने शादी करने से इनकार कर दिया तो जलिम जीजा कल्लू ने शबाना को गोली मार दी शबाना की हालत नाजुक है और वह अस्पताल में भर्ती है। 

वही इस पूरे मामले को लेकर कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्राधिकारी का कहना है कि आरोपी लड़की का जीजा है जो एकतरफा मोहबत करता था और शादी का दबाव बना रहा था। लड़की के मना करने पर लड़की के जीजा ने उस को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। वही पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी कल्लू को गिरफ्तार कर लिया है।

(रिपोर्ट–संजय कुमार/कानपुर देहात)

Comments
Loading...