ममेरी बहन से करना चाहता था शादी, न होने पर मामा को मार दी गोली 

0 17

बहराइच — रामगावँ इलाके के एक ग्राम में आज सुबह एक सिरफिरे युवक ने अपने मामा को गोली मारने के बाद उनपर चाकुओं से हमलाकर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया चीखपुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों व परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की ।

घायल मामा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मामा की बेटी से शादी करना चाहता था । परिजनों की और से उसकी अलग शादी कर देने से नाराज होकर उसने मामा पर हमला कर दिया । पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।

Related News
1 of 809

रामगावँ के कहरानपुरवा ग्राम में आज सुबह प्रमोद नाम के युवक ने अपने मामा जुगुल को तमंचे से गोली मारकर उनपर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर लहूलुहान कर दिया । युवक मामा की बेटी से शादी करना चाहता था । लेकिन उसकी शादी दूसरी जगह होने से नाराज होकर उसने मामा पर जानलेवा हमला कर दिया । ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ उसकी जमकर धुनाई कर रामगावँ पुलिस को दी । जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल जुगुल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है । जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है । 

उधर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रविन्द्र सिंह ने बताया की परिजनों की तहरीर पर प्रमोद के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

(रिपोेर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)

Comments
Loading...