पीट-पीट कर पत्नी की हत्या करने के बाद पति हुआ फरार

0 18

बहराइच–खैरहनिया ग्राम निवासी एक विवाहिता की रविवार रात उसके पति ने पीट पीटकर  हत्या कर । इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति को नामजद करते हुए केस दर्ज किया है। 

Related News
1 of 810

शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। रुपईडीहा थाना अंतर्गत सोरहिया गांव निवासी मिट्ठूलाल ने थाने पर दी गई तहरीर में कहा है कि उसने अपनी बेटी सुदामा (23 ) का विवाह साल भर पूर्व थाना क्षेत्र के खैरहनिया गांव निवासी राजकुमार पुत्र मन्नू के साथ किया था। लेकिन विवाह के बाद से ही दहेज को लेकर बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज के लिए ही रविवार देर रात बेटी की पीटकर हत्या कर दी गई। आस पड़ोस के लोगों से बेटी के हत्या की जानकारी हुई। 

पिता का कहना है कि घर पहुंचने पर लाश आंगन में पड़ी हुई थी। जबकि दामाद फरार था। सी ओ नानपारा वी पी सिंह ने बताया की मृतका के पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उसकी तलाश की जा रही है ।

(रिपोर्ट- अनुराग पाठक, बहराइच ) 

Comments
Loading...