चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान को मारी गोली,हालत नाजुक

0 43

आजमगढ़ — यूपी के आजमगढ़ शुक्रवार देर रात चुनावी रंजिश के चलते दबंगों ने  तहबरपुर थाना क्षेत्र में रामपुर सुदी चक के ग्राम प्रधान मकबूल को गोली मार दी. जिससे प्रधान बुरी तरह घायल हो गए.

Related News
1 of 809

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल प्रधान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डाॅक्टरों ने नाजुक हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया.

उधर घटना के बाद प्रधान के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि विवाद काफी समय से चल रहा है. पहले भी कई बार हमला किया गया था, जिसमें मकबूल बच गए थे. अगर पुलिस मामले को गंभीरता से लेती तो ऐसा घटना नहीं होती. फिलहाल परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

वहीं एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने दवा किया जो भी घटना में शामिल है उनको बक्शा नहीं जायेगा.आरोपियों के  खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

Comments
Loading...