कानपुर बना लूट और हत्याओं का गढ़, बुजुर्ग की निर्मम हत्या

0 66

कानपुर– एक तरफ कानपुर पुलिस एनकाउंटर के मामले में अपने हाथ आगे बढ़ा रही है लेकिन लूट हत्या जैसी बड़ी वारदातों में नाकाम दिख रही है ।दरअसल मामला कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र का है जहां पर आज शाम एक बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी गई और हत्या करने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए।

Related News
1 of 810

आपको बता दें कि आज के दिन की यह दूसरी घटना है। बीते कुछ घंटे पहले ही पनकी थाना से सटा हुआ थाना अर्मापुर में भी पति ने पत्नी की हत्या कर दी थी । वहीं कुछ घंटे भी थी पाए थे कि हत्यारों ने पनकी के बी ब्लॉक में एक बड़ी घटना को अंजाम दे दिया । आपको बता दें कि चंद्रमा वर्मा का नाम का व्यक्ति अपने मकान में रहता था। पुलिस ने बताया कि यह घटना देर शाम की है चन्द्रमा वर्मा की हत्या कर दी गई है और फॉरेंसिक टीम जांच में लगी हुई है । मौके से सीसीटीवी के डीवीआर को जप्त कर लिया गया है ।

(रिपोर्ट- दुर्गेश मिश्रा, कानपुर) 

Comments
Loading...