कानपुर: महिला सिपाही की धारदार हथियार से काटकर हत्या, हिरासत में पति

0 14

कानपुर–कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के खाड़ेपुर इलाके में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब एक महिला सिपाही की उसके पति ने धारधार हथियार से काट कर निर्मम हत्या कर दी।वही घटना की जानकारी पर पहुची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

Related News
1 of 810

शहर के नौबस्ता खाड़ेपुर इलाके में शारदा भदौरिया नाम की यूपी पुलिस की हेडकांस्टेबल जो उन्नाव जिले के कोतवाली में तैनात थी और अपने पति वीरेंद्र भदौरिया और दो बच्चो के साथ कानपुर में रहती थी बताया जा रहा है कि वीरेंद्र बेरोजगार था और रोज अपनी पत्नी को लाने ले जाने का काम करता था रोज की तरह आज भी ऐसा ही हुआ।मगर आज मृतका शारदा के परिजनों की माने तो उनका कहना है कि शारदा का पति मानसिक तौर पर ठीक नही था और अपनी पत्नी पर शक करता था और आये दिन मारपीट गाली गलौज करता रहता था। 

आज सुबह तकरीबन चार बजे मृतका शारदा का बेटा जब उठ कर बाहर आया तभी उसका पति वीरेंद्र उसके कमरे में दाखिल हुआ और अपनी पत्नी की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी।जिसके बाद घटना की जानकारी बेटे ने पुलिस को दी। वही मौके पर पहुची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

(रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा, कानपुर) 

Comments
Loading...