घर में सो रही 9 साल की मासूम को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

0 12

एटा–जनपद एटा से दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई है जहाँ घर मे सो रही 9 साल की मासूम को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है। 

Related News
1 of 810

पूरा मामला जनपद एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र के एक गाँव का है जहाँ बीती रात एक 9 साल की मासूम बच्ची को दबंगों ने घर से अगुवा कर उठाके ले जाकर खेत मे स्थित ट्यूबेल में अज्ञात दोनो अरोपियो ने गैंग रेप किया। मासूम की लहूलुहान बदहवास हालत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इन अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के बाद बच्ची को बेहोशी और लहूलुहान हालत में वहीं छोड़कर फरार हो गए। होश में आने पर बदहवास बच्ची किसी तरह रोती-बिलखती हुई घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। आनन फानन में स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी तब तत्काल क्षेत्रीय पुलिस ने मौके पर पहुँच कर मासूम को महिला जिला अस्पताल में एडमिट कराया जहा डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहा उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। 

फिलहाल परिजनों ने दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना अवागढ़ में आई पी सी की धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करा दी है। वही एएसपी संजय कुमार ने बताया कि यह जघन्य वारदात करने वाले आरोपियों की जल्द पहचान करने के लिए 2 पुलिस टीमें गठित कर दी है और और अज्ञात आरोपी किसी भी कीमत पर बक्शे नही जाएगे पुलिस के आलाधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुचकर छानबीन कर जांच में जुटी हुई है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)

Comments
Loading...