नशे में चूर शराबी बेटे ने 86 साल की बीमार मां से किया दुष्‍कर्म

0 45

न्यूज डेस्क — आंध्र प्रदेश में मां बेटे के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां के कृष्‍णा जिले में एक शराबी बेटे द्वारा बिस्‍तर पर पड़ी अपनी बूढ़ी और बीमार मां से दुष्‍कर्म घटना को अंजाम दिया गया। 

Related News
1 of 810

बता दें कि घटना तीन दिन पहले की है पर इसके बारे में सोमवार को तब पता चला जब 86 वर्षीय पीड़िता ने अपने पड़ोसी को इसकी सूचना दी। फिर एक सामाजिक कार्यकर्ता की मदद से पुलिस को बताया गया। वहीं पड़ोसियों ने 48 वर्षीय आरोपी बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी बेटे की तलाश कर रही है। 

अकुनुरू गांव निवासी आरोपी लारी ड्राइवर है। उसकी शादी हो चुकी है और दो बच्‍चे भी हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी का कुछ दिन पहले घर पर अपनी मां से झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह गाड़ी लेकर ओडिशा चला गया था। वहां से सोमवार को लौटा। उसने खूब शराब पी हुई थी। नशे में उसने अपनी मां के साथ घिनौती हरकत को अंजाम दिया। उसकी बूढ़ी मां कई तरह की बीमारियों से जूझ रही हैं और ज्‍यादातर बिस्‍तर पर ही पड़ी रहती हैं। 

Comments
Loading...