पूर्व प्रधान की चाकुओं से गोदकर हत्या, पुलिस को मिले अहम सुराग

0 44

एटा–एटा में 70 वर्षीय पूर्व प्रधान की चाकुओं से गोदकर अज्ञात हमलावरों ने देर रात हत्या कर दी। पूर्व प्रधान देर रात शौच के लिए गया था अगले दिन जब घरवालों ने खेत में खून से लथपथ शव देखा तो उनमें हड़कम्प मच गया।

आपको बता दें जिनवाली ग्राम पंचायत से पूर्व प्रधान रहे नगला किशन सिंह निवासी राजेंद्र सिंह की अज्ञात हमलावरों के द्वारा देर रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घर वाले जब शौच के लिए गए तो खेत में खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। आनन-फानन में हत्या की सूचना थाना आवागढ़ पुलिस को दी गई।

Related News
1 of 869

मौके पर पहुंची पुलिस के उच्च अधिकारियों ने डॉग स्क्वायड की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वही पुलिस के अनुसार कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। बहुत जल्द हत्या का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजने की बात कह रहे है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)

Comments
Loading...