पुलिस मुठभेड़ में 50 हज़ार इनामी बदमाश गिरफ्तार

0 25

कानपुर— यूपी के कानपुर देहात पुलिस ने मुदभेड़ के बाद 50 हज़ार रुपये के कुख्यात इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर कई घटनाओं का खुलासा कर दिया है।

Related News
1 of 810

पकड़े गया इनामी बदमाश बबलू कठेरिया जिसपर अलग-अलग थानों में लगभग 19 मामले मामले दर्ज है। कुख्यात अपराधी बबलू कठेरिया पर हत्या लूट अपहरण जैसे संगीन मामले दर्ज है।

बता दें कि जिले की पुलिस बबलू कठेरिया की तलाश बड़ी सरगर्मी से कर रही थी। बताया जा रहा है कि वाहन चेकिंग के दौरान डेरापुर थाना क्षेत्र के हाइवे पर बबलू कठेरिया बाइक से जा रहा था तभी पुलिस ने बबलू को रोकना चाहा लेकिन बबलू कठेरिया बाइक से भागने लगा। इस दरमियान बबलू कठेरिया ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने भी जवाबी फायर किए और मुठभेड़ के बाद बबलू को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बबलू के पास से 315 बोर का देशी तमंचा ओर ज़िंदा कारतूस बरामद किए गए है।

(रिपोर्ट-संजय कुमार,कानपुर देहात)

Comments
Loading...