पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, एक सिपाही को लगी गोली

0 66

आजमगढ़ — उत्तर प्रदेश की अाजमगढ  पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश व्यापारी की हत्या के मामले में फरारा चल रहा था। वहीं इस मुठभेड़ में एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुआ है। फिलहाल पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

Related News
1 of 810

दरअसल पुलिस और बदमाशों के बीच यह मुठभेड़ शुक्रवार देर रात अहिरौला इलाके में हुई। इस दौरान पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश अख्तर अली को धर दबोचा ।हालांकि उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि 11 अगस्त को अहिरौला कस्बे में अख्तर अली ने दिनदहाड़े मिठाई व्यापारी को गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं डीआईजी रेंज आजमगढ़ विजय भूषण के मुताबिक, इनामी बदमाश व्यापारी की हत्या में फरार चल रहा था। इस इनामी बदमाश के ऊपर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ कर रही है।

Comments
Loading...