हाथरसःतमंचे के बल पर 5 लोगों ने किया महिला से गैंगरेप

0 14

हाथरस —   यूपी के हाथरस में शराब के नशे धुत दबंगो ने तमंचे के बल पर महिला के साथ  गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

मामला थाना हसायन क्षेत्र स्थित एक गाँव का है जहाँ पीड़ित महिला को उसी के गाँव के ही रहने वाले दबंगो ने घर मे अकेली पाकर पहले तो पीड़ित और उसके बच्चों को जमकर पीटा उसके बाद नशे धुत दबंगो ने तमन्चे के बल पर महिला से गैंगरेप की घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गये। 

Related News
1 of 809

बता दें कि पीड़ित महिला घर पर अपने बच्चो के साथ अकेली रहती है उसका पति तमिलनाडु में मजदूरी का कार्य करता है। वही पीड़ित महिला की माने तो गाँव के रहने वाले आबिद ,नासिर, बटना और दो लोग अज्ञात ने नशे की हालत में महिला के साथ उसी के घर में घुसकर उसके बच्चो व उसके साथ मारपीट की और तमंचे के बल पर उसके साथ 3 लोगो ने दुष्कर्म किया।महिला ने कहा की मेरी इतनी बेइज्जती की है जिसको में बता नहीं सकती आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। 

वहीं महिला की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग वहाँ पहुंचे और 100 डायल पर घटना की जानकारी दी।उधर मौके पर पहुँची पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन न महिला डॉक्टरी परीक्षण कराया और उसकी सुरक्षा में आई महिला सिपाही भी पीड़ित को अस्पताल अकेला छोड़कर चली गई। अस्पताल कर्मियों ने इस की जानकारी जिले के पुलिस अधिकारियो को दी। महिला से गैंगरेप की जानकारी होते ही पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुँच गये और आनन फानन में महिला से तहरीर लेकर सभी 5 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जाँच शुरू कर दी।

(रिपोेर्ट-सूरज मौर्या ,हाथरस)

Comments
Loading...