3 मुस्लिम बच्चों की हत्या से फैली सनसनी…

0 27

बुलंदशहर — उत्‍तर प्रदेश के बुलंदशहर में तीन मुस्लिम बच्चों की हत्या से सनसनी फैल गई . इस तिहरे हत्‍याकांड को अंजाम देकर अपराधियों ने मासूमों शव को ट्यूबवेल की हौदी डाल दिया था.

Related News
1 of 810

वारदात की जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.फिलहाल घटनास्‍थल के पास स्थित खेतों में खून के निशान पाए गए हैं.

वहीं  एसएसपी एन कोलांचि ने ट्रिपल मर्डर केस में कोतवाली नगर प्रभारी ध्रुव भूषण दुबे और मुंशी अशोक शर्मा को सस्पेंड कर दिया है. सस्पेंड हुए प्रभारी और मुंशी पर आरोप है कि उन्होंने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की है.

पुलिस के अनुसार बुलंदशहर नगर के मोहल्ला फैसलाबाद निवासी जमशेद की 8 साल की बेटी आसमा और माहे आलम की 7 साल की बेटी अलीबा और इनके ही रिश्तेदार का बेटा 8 साल का बेटा अब्दुल्ला शुक्रवार की रात नगर के यूनिक मैरिज होम से एक शादी समारोह से अचानक लापता हो गए थे. परिजनों ने रात भर उनकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका. शनिवार की सुबह सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव धतूरी के जंगल में एक ट्यूबवेल की हौदी में तीनों बच्चों के गोली लगे शव मिले हैं.

Comments
Loading...