मेरठःपुलिस मुठभेड़ में 25 हजार इनामी बदमाश गिरफ्तार,दरोगा घायल

0 18

मेरठ –यूपी के मेरठ में देर रात हुई पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में 25000 का इनामी बदमाश घायल हो गया। जबकि मुठभेड़ के दौरान बदमाश की गोली लगने से एक दरोगा भी जख्मी हो गया।

Related News
1 of 810

दरअसल थाना सिविल लाइंस इलाके के सीताराम की पुलिया के पास पुलिस टीम रूटीन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल सवार को रोकने की कोशिश की तो बाइक सवार बदमाश ने पुलिस पार्टी पर ही फायर झोंक दिया जिसमें आंशू भारद्वाज नाम के एक दरोगा भी घायल हो गया।

पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी जिसमें बदमाश भी गोली लगने से जख्मी हो गया। घायल बदमाश और दरोगा को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं पकड़े गए बदमाश की शिनाख्त सिंचाई विभाग के इंजीनियर के घर डकैती में वांछित 25 हजार के ईनामी संजय उर्फ सोनू के रूप में हुई । संजय पर एक दर्जन से ज्यादा मुक़दमे दर्ज हैं।

(रिपोेर्ट-अर्जुन टंडन,मेरठ)

Comments
Loading...