आज का भाग्यफलः16 फरवरी 2018

0 15

मेष: आज जो भी काम हाथ में है, उसे निपटाने में समय भी ज्यादा लगेगा। नौकरी या बिजनेस में एक से ज्यादा फायदे के मौके मिल सकते हैं। कामकाज की गति तेज होगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम की योजना भी बन सकती है।

दूर रहने वाले किसी दोस्त से बात होगी। परेशानियों का सोल्यूशन हो जाएगा। अपने शौक पूरे करने हैं तो कर लें। मेहनत से भी काम पूरे होंगे। पिता से सहयोग मिलेगा। थोड़ी-सी कोशिश करेंगे तो किस्मत आपके फेवर में हो सकती है। कुछ बिजनेस करने वाले लोगों की इनकम भी बढ़ सकती है। वाहन या मकान खरीदने का मन बन सकता है। पुराना परिचित जल्दी ही आपसे कॉन्टैक्ट कर सकता है।  

वृष: चंद्रमा गोचर कुंडली के भाग्य स्थान में ही रहेगा। आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आप जिससे भी मिलेंगे, उस पर आपका प्रभाव पड़ेगा। कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं। कोशिश करेंगे, तो उम्मीदों से ज्यादा सफलता मिल सकती है। मन शांत रखें। नए अनुभव हो सकते हैं। कामकाज में आनंद आएगा। भावनात्मक संतुलन भी बना रहेगा। अचानक कोई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। धन लाभ की उम्मीद है। पैसा तो आएगा ही, काम की बात भी होगी। माता-पिता और भाई-बहनों से मदद मिल सकती है। 

मिथुन: कुछ मामलों में बहुत ही सोच-विचार के बाद आप किसी नतीजे पर पहुंच पाएंगे। आप वही करें जो आप चाहते हैं। अपना व्यवहार लचीला रखें। पिछले कुछ दिनों में बनी योजना आपके लिए कारगर हो सकती है। जरूरत पड़ने पर साथियों या पार्टनर से सलाह लेने में संकोच न करें। बिजनेस में अच्छी तरह सोच-विचार कर किए हुए सौदे फायदा देंगे। दूसरों पर आपका सकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है। परिवार और दूसरों की मदद भी आप करेंगे। जरूरत पड़ी तो पैसों की मदद भी आपको मिल सकती है। अपनी प्लानिंग को बचा कर रखें, आपके लिए अच्छा रहेगा।  

कर्क: चंद्रमा गोचर कुंडली के सप्तम भाव में रहेगा। आपकी या  जीवनसाथी की पैसों की स्थिति में कुछ बदलाव हो सकता है। विचार करके कोई नई योजना बनाएंगे, तो पैसों के लिहाज से बड़ा फायदा हो सकता है। चंद्रमा की स्थिति से दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। कामकाजी जीवन में प्रगति के कई मौके मिल सकते हैं। कोई बड़ा काम हाथ में लेने के बारे में भी विचार कर सकते हैं। समस्याओं का समाधान निकालने में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। क्लेश खत्म हो सकता है और फिजूलखर्ची भी कम रहेगी।  

सिंह: पैसों के मामले में पॉजिटिव इशारे मिल सकते हैं। किसी की मदद से अच्छा फायदा भी हो सकता है। आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ी हुई रहेंगी। अधिकारियों और लोगों की मदद करेंगे। इससे आपके संबंधों में सुधार हो सकता है। भावनात्मक संतुलन और शांति रखें। दुश्मन खुद की गलतियों से ही आपसे हार जाएंगे। आज आप जो बिजनेस सौदे करेंगे, उनसे आने वाले कुछ समय तक आपको फायदा होगा। 

Related News
1 of 555

कन्या: सैलेरी बढ़ सकती है या किसी और तरीके से आपको धन लाभ होगा। कामकाज में नई शुरुआत भी होने के योग हैं। करियर में दूसरे लोग भी आपको कॉपी कर सकते हैं। आज आप नौकरी बदलने के लिए सहमत हो सकते हैं। परिवार में किसी के रिश्ते आदि के ऑफर पर सहमती मिल जाएगी। सकारात्मकता भी बढ़ सकती है। कागजी काम चुनौतीपूर्ण लग सकता है। कोई महत्वपूर्ण कागज तैयार करना हो, तो अपने अलावा किसी और से भी उसकी जांच करवा लें। उन लोगों के लिए दिन अच्छा है जो इंटरव्यू, सौदे, दलाली और कमीशन से जुड़े हुए हैं। सौदे के लिए किसी को राजी करने में आज आप बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। 

तुला: पहले से ही अपनी सीमाएं तय कर लें। सामाजिक मेल-मिलाप के कुछ रोचक मौके भी आज आपको मिल सकते हैं। किसी निवेश या सौदेबाजी से आपको बड़ा फायदा हो सकता है। भावनात्मक परेशानियां खत्म हो सकती हैं। प्रेमी के साथ अनबन की स्थिति में अपना व्यवहार शांत और सकारात्मक रखें, सब ठीक रहेगा। जरूरी कामों की सूची बनाकर निपटाएं। परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। व्यस्तता रहेगी। करियर के लिए जिससे मदद की जरूरत होगी, मिल जाएगी।  

वृश्चिक: भाइयों और दोस्तों की मदद से आपके खास काम पूरे हो जाएंगे। नौकरी-धंधे को लेकर मन में कुछ व्यावहारिक विचार रहेंगे। ऑफिस में कोई नया काम भी सामने आ सकता है। कोई पुराना मामला चला आ रहा हो, तो बेहतर होगा कि उसे सिरे से ही भूल जाएं। चंद्रमा गोचर कुंडली के तीसरे भाव में होने से आपके लिए शुभ रहेगा। पार्टनर से फायदा मिलेगा। कुछ नया काम करें। फायदा होगा।  

धनु: चंद्रमा गोचर कुंडली के धन भाव में रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं।  कोई नई और महत्वपूर्ण शुरुआत हो सकती है। ऑफिस में वह काम आपको आज मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत उत्सुक थे। आज आप  अपनी वाणी से काम पूरे करवा लेंगे। न्याय संगत बातें करेंगे। पुरानी मेहनत रंग लाएगी। परिवार और बिजनेस के मामलों में सहजता और सरलता रहेगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। 

मकर: कोई जोखिम भरा काम शुरू कर सकते हैं। इसमें सफल होने के भी योग हैं। आपका आकर्षण बढ़ेगा। पूरी ताकत और मन से काम करेंगे तो फायदा हो सकता है। पैसों के बारे में बहुत समझदारी से फैसले करने होंगे। एक्स्ट्रा आमदनी के कुछ अच्छे और नए मौके मिल सकते हैं। इन मौको को लेकर पूरे जोश में रहेंगे। खेलकूद और मनोरंजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है। कोई बड़ा मददगार भी आपको मिल सकता है। जिससे रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि के कुछ लोगों को अचानक फायदा हो सकता है। आपको सुख भी मिलेगा। दोस्तों के साथ मन की बातें शेयर करेंगे। इससे आपका मन हल्का भी हो जाएगा। 

कुंभ: अपनी परेशानी किसी से शेयर करने पर मन हल्का हो जाएगा। हर तरह के मामलों में शांत मन से विचार करें। फिर ही कोई फैसला लें। इच्छाएं पूरी होने में समय नहीं लगेगा। आप सकारात्मक सोच रखेंगे, तो आराम से दिन बिता सकेंगे। कुछ फैसले ठीक रहेंगे। आने वाले दिन आपके लिए और भी अच्छे रहेंगे। लोग आपकी ओर आकर्षित भी होंगे। अपनों का साथ मिलने से आप खुश हो सकते हैं। बिजनेस या जॉब के पर्पज से यात्रा हो सकती है। निजी जीवन के कुछ विवाद सुलझ सकते हैं। 

मीन: मदद या सलाह के लिए कुछ लोग आपसे कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। दोस्तों और भाइयों से अच्छा सहयोग मिलेगा। चंद्रमा गोचर कुंडली के लाभ भाव में रहेगा। कोई क्या सोच रहा है, यह आप समझ जाएंगे। रोमांस के लिहाज से आपके लिए समय अच्छा है। ज्यादातर मामलों में भी दिन अच्छा रहेगा। आपकी तारीफ हो सकती है। कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। आज किए गए कामों का फायदा भी आपको मिलेगा। समय आपके फेवर में होने के कारण आप खुश रहेंगे। ज्यादा मेहनत करके थोड़ा धन लाभ भी मिल सकता है। 

(पंडित सौरभ शर्मा , सहारनपुर ) 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...