मनचलों ने किया परेशान तो बिटिया ने दे दी जान

0 14

बागपत–योगी सरकार सत्ता में आई तो बहन बेटियों की सुरक्षा का वादा किया और एंटी रोमियो का गठन भी किया लेकिन जैसे जैसे सरकार का समय बीत रहा है वैसे ही एंटी रोमियो भी फेल होता जा रहा है ।

Related News
1 of 1,457

मामला बागपत में समाने आया है, जहाँ थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र का है में मनचलों के आतंक से परेशान एक नाबालिग़ छात्रा ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। परिजनों ने पड़ोसी गाँव के दो युवकों पर आरोप लगाया है कि आए दिन दोनों युवक छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते और जबरन छेड़छाड़ किया करते हैं। इतना ही नही दोनों युवक जबरन छात्रा को मिलने का दबाव बना रहे थे। बात ना मानने पर छात्रा के भाई की हत्या की धमकी तक दे रखी थी। आए दिन दोनों युवकों की छेड़छाड़ से अपमानित महसूस कर रही छात्रा ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मृतका गाज़ियाबाद जनपद की रहने वाली है और कुछ समय से सिंघवाली अहीर क्षेत्र के एक गाँव मे अपने ननिहाल रह रही थी और जिन दो युवकों पर आरोप है वो भी पास के गांव बिचपडी के रहने वाले है। 

इस बाबत जब पुलिस अधिकरी से बात की गई तो पुलिस प्रेम- प्रसंग में जहर खाने की आशंका जता रही है। हालांकि जहर क्यों खाया यह वजह स्पष्ट नहीं। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की तफ़्तीश में जुट गई है ।

(रिपोर्ट-मनुदेव उपाध्याय, बागपत)

Comments
Loading...