धर्म नगरी में बड़ा अधर्म,गौवंश के साथ युवक कर रहा था दुष्कर्म,कैमरे हुआ कैद 

0 14

अयोध्या — धर्मनगरी कही जाने वाली अयोध्या में बहुत ही बड़ा अधर्म हुआ है.यहां गौवंश के साथ एक युवक का दुष्कर्म करते हुए वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है.

Related News
1 of 1,457

बताया जा रहा है कि यह घटना सरयू नदी के किनारे की है.फिलहाल स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हावले कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक, मामला अयोध्या कोतवाली के नयाघाट पुलिस चौकी क्षेत्र का है.बताया जा रहा है कि सरयू नदी के किनारे गौवंश घास चर रही थीं. इसी दौरान आरोपी युवक ने गौवंश के साथ दुष्कर्म किया. इस पूरी वारदात का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. इसके बाद जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ. वहीं पुलिस ने आरोपी युवक के फिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है.

बता दें कि यह पहला मामला नहीं जब किसी जानवार के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया गया है. इस तरह की घटना पहले भी सामने आ चुकी है. इससे पहले हरियाणा, मध्यप्रदेश में अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए जा चुके है.

Comments
Loading...