वंन्दे भारत एक्सप्रेस पर पथराव करने वाला युवक गिरफ्तार,तो इस लिए मारता था पत्थर

0 8

फतेहपुर — देश के हाई स्पीड ट्रेन वंन्दे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

Related News
1 of 1,457

ताजा मामला यूपी के फतेहपुर जिले का है जहां 12 मार्च को कुछ शरारती तत्वों ने वन्दे भारत  एक्सप्रेस पर पथराव किया था घटना के बाद से जीआरपी पुलिस लगातार कॉम्बिंग में लगी हुई थी।मंगलवार को कॉम्बिंग के दौरान पुलिस को सफलता मिली और एक बार फिर से वन्दे भारत ट्रैन पर पथराव करते हुए युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस क्षेत्र में  पहले से ही कॉम्बिंग कर रही थी। वहीं इस मामले में जीआरपी पुलिस का कहना है हम लोग वन्दे भारत के रवानगी के लिए सुरक्षा में लगे थे तभी यह युवक बनारस से दिल्ली की तरफ जा रही ट्रैन पर पथराव  करते हुए पकड़ा गया ।फिलहाल की पूंछतांछ में शरारत की  बात सामने आई है ।

(रिपोर्ट-नितेश श्रीवास्तव,फतेहपुर)

Comments
Loading...