दोस्तों को नहीं पिलाई शराब तो काट दिया युवक का प्राइवेट पार्ट

0 33

पीलीभीत — उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में दोस्तों को शराब पिलाने से इनकार करने पर दोस्तों ने मिल कर एक युवक का प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काट दिया.

घटना की जानकारी मिलते ही परिवारवालों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

Related News
1 of 1,457

बताया जा रहा है कि पीलीभीत में मिट्टी के बर्तनों को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार की दोपहर शहर के बेनहर कॉलेज में कुम्हार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था. यहां मिट्टी के बर्तनों की बेहतर कला का प्रदर्शन करने पर गौहनिया निवासी देवदत्त प्रजापति पुत्र धन सिंह को 2100 रुपये के नकद इनाम मिला था.

वहीं देवदत्त के भाई अमित ने आरोप लगाया, ‘गांव के ही चेतराम, सुंदरलाल ने मेरे भाई से पहले इनाम का आधा हिस्सा मांगा. उस वक्त कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया. हिस्सेदारी होने के बाद सुंदरलाल ने शराब की मांग की, जिस पर देवदत्त ने इनकार कर दिया तो आपस में हाथापाई शुरू हो गई. इसके बाद चेतराम और उसके भाई आ गए. दोनो ने देवदत्त का गला पकड़ा और बाकी ने उसे पकड़कर प्राइवेट पार्ट में ब्लेड मार दिया. इसकी वजह से काफी खून बहने लगा.

जिसके बाद आनन-फानन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां घायल को प्राथमिक उपचार देकर भर्ती कर लिया गया. वहीं इस मामले में सीओ सिटी धर्म सिंह ने बताया कि आपसी झगड़े के दौरान युवक का प्राइवेट पार्ट काटने का मामला सामने आया है. परिवारवालों से मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

Comments
Loading...