योगी के मंत्री के बिगड़े बोल राहुल गांधी को बताया खलनायक 

0 23

बहराइच –2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बयान बाज़ी का दौर ज़ोरो पर शुरू हो चुका है। यहाँ सत्ता पक्ष के मंत्री भी विवादित बयान देने में पीछे नहीं है। 

इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश के बहराइच में भाजपा सरकार की उप्लब्धयां गिनाने पहुँचे योगी सरकार के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने विवादित बयान दे कर एक बार फिर विपक्ष को सरकार घेरने का मौका दे दिया है। दरअसल यहाँ मौर्य ने राहुल पर तंज करते हुए उनकी तुलना विलेन से कर दी।

Related News
1 of 1,457

 उन्होंने कहा,,जो देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा मे आंख मार सकता है ,ज़बरदस्ती गले पड़ सकता है, आवश्यकता पड़ने पर पार्लिमेंट से पलायन कर सकता है, उसे हीरो तो नही कह सकते विलेन ज़रूर कह सकते है। मौर्या ने ये भी कहा कि कोई कहीं भी किसी धर्म यात्रा पर जाता है तो उसका ढ़िढोरा डुग्गी नही पीटता अगर ढ़िढोरा डुग्गी पीटता है तो इसका मतलब वो नाटक कर रहा है।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कैलाश यात्रा को लेकर जहां एक तरफ बीजेपी निशाना साध रही, वहीं सोशल मीडिया पर भी उन्हे जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोग सवाल उठा रहे है कि क्या वाकई राहुल कैलाश की यात्रा पर हैं या सिर्फ इंटनेट ने फोटो डाउनलोड कर के सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

गौरतबल है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर हैं। राहुल लगातार सोशल मीडिया पर अपनी यात्रा की जानकारी दे रहे हैं और कैलाश पर्वत और झील की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

(रिपोेर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)

Comments
Loading...