वाह रे लखनऊ पुलिस, सिर्फ गरीबों पर ही क्यों करते है कार्यवाई…

0 20

लखनऊ — राजधानी लखनऊ के थाना आलमबाग के एलडी चौकी इंचार्ज शिव नारायण ने शनिवर को अंडे का ठेला लगाने वाले युवक का पूरा ठेला पलट दिया।चौकी इंचार्ज का कहना है। अंडे वाला लोगों को दारु पिलाता है कार्रवाई करना जरूरी था।

Related News
1 of 1,457

आपको बता दें कि आलमबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे आईडी पुलिस चौकी है जिसके पीछे दारू का ठेका है और कई दुकानदार होटल वाले अपनी दुकान के अंदर दारू बैठाकर पिलाते हैं। लेकिन उसके ऊपर पुलिस कोई भी कार्यवाई नहीं करती है कार्रवाई तो होती है सिर्फ गरीबों पर वाह रे लखनऊ पुलिस।

वहीं ठेले वाले का कहना है कि यह रात को अंडा लगाकर अपने परिवार को पालता था। साहब ने सारा  ठेला पलट दिया मेरा नुकसान हो गया मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं क्या करूं। चौकी इंचार्ज साहब आप की चौकी के पीछे होटल के अंदर बैठा कर दारु पिलाई जाती है कृपया उस पर ध्यान दें। अब सवाल यह उठाता आखिर कब तक गरीब ठेले वाले पुलिसिया कार्यवाई को झेलते रहेंगे।

(रिपोर्ट-भरत सेठी,लखनऊ)

Comments
Loading...