महिला ने शोहदे को ऐसे सिखाया सबक, डायल 100 ने भी किया हाथ साफ

0 14

हरदोई — उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक तरफ जहां महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़े-बड़े दावे भले ही कर रही हो लेकिन छेड़छाड़ जैसी घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।इसी क्रम में हरदोई जिला महिला अस्पताल में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक  शोहदा एक महिला तीमारदार के साथ अश्लीलता और छेड़खानी करने लगा।

शोहदे की छेड़खानी से परेशान महिला ने उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया है।वहीं मौके पर पहुंची पुलिस भी जमकर हाथ साफ करते हुए उसे कोतवाली ले गई है।  सीओ सिटी के मुताबिक़ आरोपी के खिलाफ छेड़खानी करने को लेकर न्याय संगत कार्यवाई की जा रही है।

Related News
1 of 1,457

शहर के जिला अस्पताल में लगी तमाशबीनों की भीड़ के बीच में एक महिला एक राजू नाम के शोहदे की पिटाई कर रही है। इस महिला का राजू पर आरोप है कि उसने उसके साथ अश्लील हरकत की है मौके पर पहुंची हंड्रेड डॉयल पुलिस आरोपी को भीड़ के बीच से पिटाई करते हुए गाड़ी में डालकर कोतवाली ले गई ।वही सीओ सिटी हिरासत में लिए गए शोहदे पर विधिक कार्यवाही की बात कह रहे है। 

(रिपोर्ट- सुनील अर्कवंशी,हरदोई)

 

 

Comments
Loading...